Photo Gallery Events

हिंदी दिवस, 14 सितंबर 2021

Back | Print

हिंदी दिवस, 14 सितंबर 2021

भारतीय दूतावास ने 14 सितंबर, 2021 को हिंदी दिवस मनाया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत के विदेश मंत्री के वीडियो संदेश की स्क्रीनिंग के साथ हुई। भारत के राजदूत श्री संजय पांडा ने समारोह में भाग लेने वाले भारतीय समुदाय और दूतावास के कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों को संबोधित किया।

इसमें भारतीय समुदाय की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। उन्होंने हिंदी में कहानियाँ और कविताएँ प्रस्तुत कीं। तुर्की के सदस्यों ने हिन्दी में गीत भी गाए। तुर्की सदस्यों के लिए एक 'अक्षर पहचानो' प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।

अंत में अंताक्षरी प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को राजदूत द्वारा भागीदारी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।